Let’s travel together.

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

0 55

-राज्य स्तरीय प्रथम रैंकिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भाग लिया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

इंदौर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर अभय प्रशाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रथम रैंकिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिवपुरी एनसी अकादमी के होनहार खिलाड़ियों ने भी इसमें सहभागिता की। आईटीटीएफ लेवल 1 टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे ने बताया कि हेमंत रमन मध्य प्रदेश रैंकिंग प्राप्त, आर्यन अवस्थी सीनियर वर्ग काव्यांश राठौर, ध्रुव अरोरा, शिवम धाकड़ एवं आर्यमन सिंगल जूनियर वर्ग का  शानदार प्रदर्शन रहा।
इसमें शिवपुरी के हेमंत रमन ने शिवपुरी का नाम पुन: मध्य प्रदेश में रोशन किया उन्होंने अपने वर्ग के प्रथम राउंड एवं द्वितीय राउंड जीतकर थर्ड राउंड में प्रवेश किया। जिसमें उनका मुकाबला मध्य प्रदेश के टेबल टेनिस मध्य प्रदेश पूर्व विजेता प्रशांत अहीर से हुआ एक शानदार संघर्षपूर्ण मुकाबले में हेमंत रमन ने जीत दर्ज कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
जिसमें मध्य प्रदेश के 4 रैंक प्राप्त खिलाड़ी कार्तिकेय कौशिक से उनका मुकाबला हुआ हुआ जिसमें हेमंत रमन ने 3=1 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।
क्वार्टर फाइनल में इंदौर के ही 5 वी रैंक प्राप्त रोहन जोशी से कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में रमन पराजित हुए एवं मध्य प्रदेश के मुख्य आठ खिलाड़ी में हेमंत रमन ने शामिल होकर शिवपुरी को गौरवान्वित किया । सभी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संघ के ओम सोनी, जयेश आचार्य, गौरव पटेल एवं अन्य पदाधिकारी गण ने उन्हें बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811