Let’s travel together.

डीन ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय का किया निरीक्षण, बोले- स्टाफ का शालीन व्यवहार होना बहुत जरूरी

0 50

– हर दिन संडे हर दिन मंडे अपने कार्य के प्रति दृढ़ संकल्प और मज़बूत इच्छा शक्ति होना बहुत आवश्यक : अधिष्ठाता डॉ डी. परमहंस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के अधिष्ठाता डॉ डी. परमहंस द्वारा रविवार को चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता डॉ डी. परमहंस द्वारा एम आई सीयू सहित सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों का उपचार किया। इसके साथ ही मेडिसिन, पीडियाट्रिक, ऑर्थोपेडिक, नाक कान गला, सर्जरी,मेडिसिन वार्ड सहित आकस्मिक चिकित्सा इकाई का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते कहा कि हर दिन संडे हर दिन मंडे अपने कार्य के प्रति दृढ़ संकल्प और मज़बूत इच्छा शक्ति होना बहुत आवश्यक है साथ यह भी कहा वे निरंतर चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण करते रहते हैं। जिससे अस्पताल की कार्य स्थितियों को बेहतर बनाया जा सके। मरीज के प्रति चिकित्सक सहित स्टाफ का शालीन व्यवहार होना अति आवश्यक है, मरीजों के ईलाज में कोई कमी नहीं रहना चाहिए इस बात पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना सहित चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

निरीक्षण कर रहे अधिष्ठाता डॉ डी. परमहंस को एम आई सीयू में एक मरीज के परिजन ने अपनी मां ड्रेसिंग लेट होने की बात कही जिस पर अधिष्ठाता ने तत्काल स्टाफ से मास्क ग्लब्स मांगे और भर्ती श्री मति चौकसे की उपचार के साथ-साथ ड्रेसिंग की और अधिष्ठाता डॉ डी. परमहंस ने स्टाफ से कहा कि जब हम किसी उद्देश्य को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं, तो कई बार हम असफलताओं और चुनौतियों का सामना करते हैं। इस समय, इच्छाशक्ति एक प्रेरक तत्व के रूप में कार्य करती है। यह हमें आत्म-विश्वास प्रदान करती है और हमें प्रोत्साहित करती है कि हम कठिनाइयों को सामना कर सकें। इच्छाशक्ति की पहचान करने के लिए, हमें अपनी दिनचर्या में उन क्षणों की पहचान करनी चाहिए जब हमें अपना मन बनाने की आवश्यकता होती है। यह पल आवश्यक रूप से कठिनाइयों का सामना करना या लक्ष्य की ओर बढ़ना होता है। हमें काम करने के लिए संडे या मंडे देखने की जरूरत नहीं होनी चाहिए बस अपने कार्य के प्रति दृढ़ संकल्प और मज़बूत इच्छा शक्ति होना बहुत आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811