Let’s travel together.

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बीएलओ को मास्टर ट्रेनर ने दी ट्रेनिंग

0 66

– सर्वे करना, फार्म न. 6, 7 एवं 8 की जानकारी, बीएलओ एप के माध्यम से भरना बताया गया

– प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय माधवराव सिंधिया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में हुआ प्रशिक्षण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय माधवराव सिंधिया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में विधानसभा क्षेत्र 25-शिवपुरी में नियुक्त कुल 294 बीएलओ तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। यह प्रशिक्षण 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान 100 बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 101 से 200 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुपम शर्मा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिद्धार्थ भूषण शर्मा के निर्देश में मास्टर ट्रेनर गजेन्द्र सक्सेना, राकेश शाक्य, राजीब दुबे, राघवेन्द्र गर्ग, चैतन्य राजपूत, धम्मदीप बौद्ध, एईजीएम राजवीर सिंह यादव, सहायक प्रोग्रामर रोहित कुमार थामस, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर हरिन्द्र प्रजापति, निर्वाचन शाखा प्रभारी संजय दुबे एवं ऋषभचंद जैन उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक को बी.एल.ओ. से फोलो करवाया गया। प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण एवं आयोग द्वारा प्रदत्त पी.पी.टी. द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनर द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे करना, फार्म न. 6, 7 एवं 8 की जानकारी, बी.एल.ओ. एप के माध्यम से भरना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत बी.एल.ओ. का ग्रुप बनाकर उपस्थिति दर्ज की एवं 30 प्रश्नों के उत्तर का जबाव ऑनलाइन दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811