Let’s travel together.

जिले के सभी क्लिनिक्स का होगा सघन निरीक्षण नियम विरूद्ध संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थाओं पर कार्यवाही

0 110

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
जिले में चल रहे क्लिनिक्स का अगले 15 दिनों तक सघन निरीक्षण किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल कार्यालय द्वारा सभी एसडीएम को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सब डिविजनल मेडिकल ऑफिसर द्वारा अपने क्षेत्रों में संचालित क्लिनिक्स का मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम के प्रावधानों के तहत जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री,चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन, मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जाएगी। अपंजीकृत क्लीनिक अथवा अनाधिकृत प्रैक्टिस करते पाए जाने पर इसका संचालन बंद करवाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक अनुमतियां लेकर ही चिकित्सा व्यवसाय किया जाना अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले में अलग अलग स्थानों पर समय समय पर जांच की जा रही है। नियम विरूद्ध संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थाओं पर कार्यवाही भी की जा रही है। सघन निरीक्षण के दौरान चिकित्सा व्यवसायी द्वारा क्लीनिक का वैध पंजीयन एवं लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर नर्सिंग होम एंड क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811