Let’s travel together.

मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर संस्था प्रभारी चिकित्सक निलंबित

0 52

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को रेबीज सहित अन्य आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धार जिले के मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने की घटना पर संज्ञान लिया गया। प्रकरण की जांच कराई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि डॉ. सुब्रत दास की धर्मपत्नी को रेबीज वैक्सीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपलब्ध कराई गई थी। l संस्था प्रभारी डॉ. चाँदनी डाबरोलिया द्वारा अनावश्यक देरी एवं लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस संबंध में समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिलों में रेबीज वैक्सीन सहित सभी आवश्यक दवाओं की नियमित समीक्षा करें। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में दवाओं की कमी नहीं हो, समय से योजना अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811