Let’s travel together.

चोरी की बिजली से रोशन हो रहे थे घर-दुकान, जूनियर इंजीनियर पर कार्यवाही, मीटर रीडर की सेवा समाप्त

0 301

अनुराग शर्मा सीहोर

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने गत दिवस सीहोर संभाग के अम्लाहा वितरण केंद्र अंतर्गत अनेक घरेलू और गैर घरेलू कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान हाईवे किनारे स्थित रेस्टोरेंट में स्थापित अस्थाई कनेक्शन का मीटर खराब पाए जाने पर वितरण केन्द्र अम्लाहा के जूनियर इंजीनियर सत्येन्द्र सिंह के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ ही एक मीटर रीडर की सेवाएं समाप्त करते हुए ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की गई है।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने अमलाहा कस्बे का भ्रमण कर घरेलू उपभोक्ताओं के परिसरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में लगे विद्युत कनेक्शनों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कुछ कनेक्शनों में अनियमितता पाए जाने पर अधिकारियों को विधिवत कार्यवाही करने के साथ ही नियमित रूप से चैकिंग करने के निर्देश दिए। प्रबंध संचालक ने इस दौरान ग्राम धामंदा का निरीक्षण किया जहां अधिकतर घरेलू और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बिना मीटर के डायरेक्ट बिजली चोरी करते पाए जाने पर संबंधित उपयोगकर्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रबंध संचालक ने इस दौरान सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए विद्युत के अवैध उपयोग पर रोकथाम लगाने के साथ ही जहां पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं है वहां विधिवत प्रक्रिया पूर्ण करने पर वैध कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निदेशक वाणिज्य सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र अमृतपाल सिंह, महाप्रबंधक सीहोर वृत्त सुधीर कुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक सीहोर संभाग अमित राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811