Let’s travel together.

नाटक “बेटी हमारा अभिमान” और “मै नर्क से बोल रहा हूं ” का हुआ मंचन

0 94

रिपोर्ट सुनील सोन्हिया भोपाल

रूपाली थिएटर एवं वेलफेयर सोसायटी भोपाल द्वारा दो दिवसीय “रंग नाट्य महोत्सव” स्थानीय महादेवी वर्मा हॉल हिन्दी भवन,में आयोजित किया जा रहा है नाट्य महोत्सव के पहले दिन रूपाली सराठे निर्देशित नाटक मै नर्क से बोल रहा हूं तथा सीमा मोरे द्वारा निर्देशित नाटक बेटी हमारा अभिमान का मंचन किया गया नाटक मै नर्क से बोल रहा हूं में एकल अभिनय रूपाली सराठे ने किया।


नाटक मैं नर्क से बोल रहा हूँ, हरिशंकर परसाई जी की एक व्यंगपरक कहानी है। कहानीकार ने अपने व्यंगात्मक कथनों से इंसानों को इंसानियत की राह बताने का प्रयास किया। जीवन बिताने से अच्छा है अपनी बुद्धि विवेक व शरीर का प्रयास कर जीवन में संघर्ष कर कामयाबी हासिल करना न कि पड़े पड़े मर जाना।

“मैं नर्क से बोल रहा हूँ कहानी का नाट्य रूपातरण नर्क व्यंगात्मक और विचारोत्तेजक नाटक मानवीय स्वभाव का है, जो हरिशंकर परसाई के व्यंगपूर्ण लेखन को मंच पर जीवित करता है यह नाटक समाज के विभिन्न पहलुओं पर कटाक्ष करता और भाव व स्वभाव की कमियों को उजागर करता हैअंतरंग कल्वरल एवं वेलफेयर सोसायटी, की प्रस्तुति विभूति द्वारा लिखित नाटक- “बेटी हमारा अभिमान को निर्देशित किया सीमा मोरे ने

कथासार –
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है. इसका उद्देश्य बेटियों को सुरक्षा और शिक्षा प्रदान करना है. साथ ही समाज में लिंग भेदभाव और सांस्कृतिक पूर्वाग्रह को समाप्त करना है। इस नाटक का महत्व आज के समय में बढ़ रही भ्रूण हत्या को रोकना है, जब बेटियों को बराबरी का अधिकार मिल रहा है. तो फिर क्यों माता-पिता बेटी होने पर गर्व महसूस क्यों नहीं करते है। बेटियों को शिक्षा और सुरक्षा देना हम क्यों जरूरी नहीं समझते और बेटी को सम्मान देकर हम समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते है। नाटक का उद्देश्य बेटियों को मान-सम्मान देना है, एवं सामाजिक स्वतंत्रता प्रदान करना है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811