Let’s travel together.

रामायण प्रतियोगिता में पहुंची पूर्व विधायक  अनीता योगेंद्र शर्मा 

0 211

सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवां विधानसभा के ग्राम गोमची में मां दुर्गा मानस परिवार के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समापन के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में धरसीवां क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा  अध्यक्षता  चूणामणि साहू  अध्यक्ष तहसील साहू संघ धरसीवां,विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवां श्रीमती लोकेश्वरी वर्मा ,सरपंच ग्राम पंचायत बाना  कामता प्रसाद साहू ,सरपंच गोमची  ईश्वर यदु  सहित  विरेंद्र दुबे सचिव आई टी सेल व सोशल मीडिया ग्रामीण विधानसभा, देवेंद्र साहू महासचिव एन एस यू आई धरसीवां विधानसभा, महेश निषाद जी,सहित समिति के सभी पदाधिकारियों संग ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।


पूर्व विधायक  ने रामायण के माहात्म्य को सारगर्भित तरीके से जनमानस के बीच रखा और सभी ग्रामवासियों को रामायण को अपने जीवन में अपनाने के साथ सत्य का साथ सदैव देने की बात कही, उन्होंने सभी से यह आश्वाशन दिया कि हर कार्यों में वह सदैव जनता की सेवा में समर्पित रहने की बात कही व छोटी से छोटी समस्या जो जनहित से जुड़ी हो सभी में जनता की सेवा में समर्पित रहने सदैव तत्पर रहने की बात कही,साथ ही सभी ग्रामवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी, व ग्राम गोमची के नवनिर्वाचित सरपंच श्री ईश्वर यदु को शुभकामनाएं देकर सदैव जनहित में सेवा करने की बात कह ग्रामवासियों संग आयोजक समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811