अभिषेक असाटी बक्सवाहा
बक्सवाहा थाना क्षेत्र के सुनवाहा गांव में अवैध शराब के विक्रय रोकने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं समाजसेवी मनीष जैन के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपा हैं
ज्ञापन में लेख है कि सुनवाहा गांव में दो माह पहले समस्त ग्राम वासियों की सहमति से अवैध शराब बंद करने का निर्णय लिया गया था लेकिन सुनवाहा के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध विक्रय की जा रही शराब एवं मादक पदार्थ से हमारी युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है अपराध चरम पर हो रहे है और जो अनैतिक गतिविधिया हो रही हैं वह नशे के कारण हो रही है
भगवती मानव कल्याण संगठन व समस्त सुनवाहा गांव के लोगों ने शासन से मांग की है इस पर ठोस कदम उठाए जाएं जिससे अवैध शराब की बिक्री पूर्ण रूप से बंद हो सके यदि ऐसा नहीं होता तो 15 दिन बाद भगवती मानव कल्याण संगठन समस्त समाजसेवियों व क्षेत्र वासियों द्वारा विशाल आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी