Let’s travel together.

होली के बाद ठाकुर बाबा के स्थान पर होता है राई नृत्य,जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचते हैं ग्रामीण

0 109

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

वैसे तो अपने देश भारत में त्योहारों को मनाने की अलग-अलग परंपराएं है। विभिन्न क्षेत्र में लोग प्राचीन परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाते चले आ रहे है।वही  दीवानगंज के पास स्थित ग्राम कयामपुर मैं होली के दूसरे दिन और ग्राम नीनोद में होली के तीसरे दिन एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। सांची विकासखंड अंतर्गत के ग्राम कयामपुर और ग्राम निनोद में ठाकुर बाबा का प्राचीन स्थान है। कायम पुर में होली के दूसरे दिन भाईदूज और ग्राम निनोद में होली के तृतीय दिवस ठाकुर बाबा के यहां पर हर वर्ष राई नृत्य का आयोजन होता है। दोनों गांवो में ठाकुर बाबा के स्थान पर ग्रामवासी सबसे पहले पूजा आरती   करते हैं। इसके बाद राई नृत्य चालू होता है।

यहां की ऐसी मान्यता है कि यदि जिस साल यहां पर राई नृत्य नहीं किया जाता उस साल गांव में कोई ना कोई आपदा आ जाती है। वहीं इन दोनों स्थानों की एक विशेषता है कि होली पर्व के बाद की गई पूजा में ठाकुर बाबा को चढ़ाए हुआ प्रसाद श्रद्धालुओं को हाथों में नहीं नहीं लेते बल्कि फेंककर दिया जाता है। श्रद्धालु  प्रसाद को झेल कर प्राप्त करते हैं। कायम पुर में रविवार  को तो निनोद में सोमवार को ठाकुर बाबा की पूजा-अर्चना कर राई नृत्य का आयोजन कराया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर बाबा के यहां जो भी मन्नत मांगते हैं, वह पूरी होती है इसलिए यहां पर प्रत्येक वर्ष होली के बाद राई नृत्य होता है। हर साल अलग-अलग जगह से राई नृत्य लाई जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811