मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के पास स्थित बालमपुर में स्थित ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में चैत्र कृष्ण पक्ष 2, यानी भाई दूज को विशाल मेले का आयोजन होने जा रहा। ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच हरी सिंह मीणा द्वारा बताया की गोकुल ग्राम पंचायत बालमपुर मेला उत्सव समिति के तत्वधान में विगत 25 वर्षों से मेले का आयोजन करती आ रही है इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 16 मार्च रविवार को ग्राम बालमपुर में एक दिवसीय विशाल मेले का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में गायक रमेश विश्वकर्मा एवं गायिका संध्या प्रजापति के द्वारा बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की प्रस्तुति दी जावेगी।मेले में पांच राईयों को नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है।मेला रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 6 बजे तक रहेगा इस अवसर पर
मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा हुजूर विधायक ,संरक्षक पूर्व सरपंच हरीसिंह पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष विशेष अतिथि श्रीमति इंद्रा अशोक मीना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति आरती यादव कृषि सभापति, जनपद सदस्य धर्मेन्द्र मीणा उप सरपंच, मेला आयोजक ग्राम पंचायत बालमपुर सरपंच श्रीमति आरती सुधीर मिणा सचिव करनसिंह मारन शाहिद आसपास गांव के गण मान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।