Let’s travel together.

पांचवीं आठवीं परीक्षाओं का निरीक्षण करने पहुंचा दल

0 74

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

क्षेत्र भर मे वार्षिक परीक्षा शुरू होते ही छात्रों ने परीक्षाओं की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है तथा परीक्षाओं में छात्रों ने उत्तीर्णता हासिल करने जद्दोजहद शुरू करते हुए भाग लेना शुरू कर दिया है ।दूसरी ओर परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी कमर कस ली है एवं छात्रों ने वर्ष 25 मे आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा देनी शुरू कर दी है इन्हीं परीक्षाओं के चलते विकास खण्ड स्तरीय परीक्षा दल भी सक्रिय हो चुके है पांचवीं आठवीं की परीक्षा के निरीक्षण करने विकास खंड अंतर्गत बीआरसी अयोध्या प्रसाद शर्मा ब्लॉक साक्षरता समन्वयक जमना पंथी जनशिक्षक रामबाबू धाकड़ अजयगुप्ता ने विकास खंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया एवं परीक्षा में छात्रों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली ।दल ने विकास खंड अंतर्गत आने वाले गुदावल परीक्षा केंद्र सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया तथा संचालित होने वाली परीक्षाओं पर संतोष व्यक्त किया । बीआरसी अयोध्या प्रसाद शर्मा ने बताया कि पांचवीं आठवीं की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं जिला अधिकारी के निर्देश पर हमारी टीम ने विकास खंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है तथा परीक्षा कार्यकाल तक विभिन्न केंद्रों पर निरीक्षण जारी रहेगा जहाँ जहाँ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है वहा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811