आरपीएल विधायक कप टूर्नामेंट का हुआ समापन,विधायक डॉ.चौधरी एवं भाजपा जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा ने पुरस्कारो का किया वितरण
प्रथम पुरस्कार 70 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 40 हजार रूपए का चेक किया वितरण
सी एल गौर रायसेन
जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में विगत दिनों से चल रहे आरपीएल विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा,पूर्व नपा अध्यक्ष जमना सेन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक कप के फाइनल टूर्नामेंट में प्रथम विजेता को 70 हजार रुपए का चेक प्रदान कर पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता टीम को भी पुरस्कार वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। साथ ही विजेता टीम रायसेन 11,उप विजेता तुलसी 11 के बीच जोरदार महा मुकाबला देखने को मिला। खेल मैदान में दर्शकों ने भी क्रिकेट टूर्नामेंट का काफी उत्साह वर्धन करते हुए आनंद लिया। इस बीच वेस्ट वैटस्समेन मोनू यादव, बेस्ट बॉलर राहुल लोधी,मैन ऑफ दा सीरीज विजय यादव रहें। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है, खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना। सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। आज सांची विधानसभा की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच रायसेन 11 एवं तुलसी-11 के बीच खेला गया। जिसमे रायसेन 11 ने जीत दर्ज की, इस दौरान विजेता को 70,000 रूपए की राशि एवं उपविजेता को 40,000 हजार रूपए की राशि से सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल हुए।