पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर पंचर हो जाने के बाद इन्हें बदल रहे थे दो भाई,ऊपर गिरी पत्थर फर्सी, हादसे में दोनों की मौत
– ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर बदलने के दौरान पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर तभी हुआ हादसा
– दोनों भाइयों पर गिरी पत्थर फर्सी
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के कोटा- झांसी फोरलेन हाईवे पर अमोला घाटी पर रविवार को एक हादसा हो जाने के बाद दो भाइयों की मौत हो गई बताया जाता है कि मोहनगढ़ के दो सगे भाई मस्तराम गुर्जर और सेवाराम गुर्जर अपने ट्रैक्टर ट्राली में पत्थर फर्सी भरकर करैरा ले जा रहे थे। इसी दौरान अमोला घाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया पंचर हो गया। वाहन का पहिया पंचर हो जाने के बाद दोनों भाई उक्त ट्रैक्टर ट्राली का पहिया बदलने लगे इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार जाने से ट्रैक्टर ट्राली में रखी पत्थर फर्सी दोनों भाइयों के ऊपर गिर गई जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दो ट्रक आपस में ओवरटे्रक करते हुए आए इसी में से एक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी।
नाराज लोगों ने फोरलेन पर लगा दिया जाम-
बताया जा रहा है कि अमोला घाटी के नजदीक दोनों भाइयों की मौत के बाद नाराज परिजन और ग्रामीणों ने इस फोरलने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। नाराज लोगों ने इस मामले में ट्रक चालकों का कड़ी कार्रवाई और परिवारजनों को मुआवजा देने की मांग की। इसी बीच इस फोरलेन हाईवे पर दोनों और से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बाद में अधिकारियों की समझाइश के दोनों भाइयों की शवों को कब्जे में लेकर इनका पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले वाहनों की लगी कतारें-
बताया जा रहा है कि अमोल घाटी पर इस सड़क हादसे के बाद जाम लग गया। लोगों द्वारा चक्काजाम और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के एक मार्ग पर फंस जाने के कारण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रूक गई। इस कारण इस मार्ग से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले लोगों की लंबी लाइन लग गई। क्योंकि इस फोरलेन हाईवे से राजस्थान और गुजरात के लोग कानपुर होते हुए प्रयागराज जा रहे हैं। फोरलेन हाईवे पर जाम लग जाने से दोनों और बड़ा लंबा जाम लग गया बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाकर प्रयागराज जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता आगे की ओर खुलवाया।