अभिषेक असाटी बक्सवाहा
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तहसीलदार भरत पांडे ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा, साफ सफाई ,इमरजेंसी ड्यूटी, मेडिकल वार्ड, प्रसव वार्ड,ब्लड बैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानो का जायजा लिया अस्पताल की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया श्री पांडे ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को देखा और सफाई व्यवस्था में कुछ कमी देखी गई सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर बीएमओ को निर्देश दिया उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है जिससे संक्रमण का खतरा कम हो सके जब वह अस्पताल के अंदर पहुंचे तो वहां बीएमओ सत्यम असाटी, और डॉक्टर रवि राज सहित स्टॉप अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले उन्होंने मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं भी जानी और अस्पताल प्रशासन को सुविधाओं में और सुधार करने के निर्देश दिए ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ सुविधाये मिल सकें निरीक्षण के बाद तहसीलदार ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जताया उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अस्पताल की स्थिति में सुधार हुआ है हालांकि इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है उन्होंने अस्पताल प्रशासन चिकित्सकों और सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर स्वस्थ सुविधाएं देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की कि वह अस्पताल की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें
इनका कहना
भरत पांडे तहसीलदार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा की अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की गई थी जिस पर स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा का औचक निरीक्षण किया गया साफ सफाई और व्यवस्थाओं में कुछ कमियां पाई गई हैं जिसको लेकर निर्देशित किया गया है वहीं निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और बाकी स्टाफ की उपस्थिति पाई गई डॉक्टर द्वारा बताया गया कि यहां डॉक्टर की संख्या केवल दो है निरीक्षण का प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को प्रेषित किया जाएगा