Let’s travel together.

गढ़ी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन,छात्र छात्राओं को दी कानून की जानकारी

0 115

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

तहसील क्षेत्र के कस्बा गढ़ी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। गढ़ी के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित इस शिविर में छात्र छात्राओं को कानून संबंधी जानकारियां दी गई। शिविर का शुभारंभ गैरतगंज न्यायाधीश मनीष रघुवंशी‌ व्यवहार न्यायाधीश एवं व्यवहार न्यायाधीश तनुश्री शिवहरे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि देश या कानून सर्वोपरि है इस मौके पर उन्होंने श्रमिक महिलाओं के अधिकारों, अपने आसपास हो रहे अत्याचार, घरेलू हिंसा, बालविवाह की रोकथाम दहेज प्रतिषेध अधिनियम आदि के प्रति भी जागरुक किया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष एवं लीगल एड पेनल लायर सूर्य प्रकाश सोनी ने भी अपना संबोधन दिया। शिविर के समापन पर स्कूल के प्राचार्य भगवान सिंह खंगार ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिज़वान खां‌, चौकी प्रभारी अमर धाकड़,भगवान सिंह खंगार प्राचार्य, सुशीला वर्मा श्री नरेश विश्वकर्मा आदित्य श्रीवास्तव श्रीमती अर्चना शर्मा कुमारी सोनिका चौरसिया भगवत शरण शर्मा श्रीमती कुसुम पटेल श्रीमती राधा गुर्जर विकास सतोरिया श्रीमती हल्की अहिरवार गिरजेश शर्मा श्रीमती अंकिता चंद्रवंशी श्रीमती अमिता चौरसिया श्रीमती विनीता साहू श्रीमती अपर्णा तिवारी राजेश जैन खुशी लाल कुशवाहा श्रीमती हिमांशु नामदेव श्रीमती अर्चना लोधी श्री बृजेश पाराशर सौरभ लोधी पहलवान सिंह यादव प्रदीप शर्मा सहित स्कूली छात्र-छात्राओं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811