Let’s travel together.

क्षेत्र के विकास और जन कल्याण के लिए निरंतर किए जा रहे कार्य, विकसित बनाना संकल्प- डॉ चौधरी

0 84

– जन कल्याण शिविर रजपुरा के आयोजन में विधायक हुए शामिल, सामुदायिक भवन का लोकार्पण

-21.66 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, हितलाभ का वितरण किया

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

क्षेत्र के विकास और जन कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विकास और योजनाओं का dलाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। क्षेत्र भर में योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही लगातार विकास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र पूर्ण विकसित हो सके।

यह बात क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने जन कल्याण शिविर एवं विकास कार्य लोकार्पण कार्यक्रम के तहत रजपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर 21.66 लाख के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं में हितलाभ का वितरण किया।


जन कल्याण अभियान के तहत रजपुरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हित लाभों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने 21.66 लाख से निर्मित पंचायत भवन बाउंड्रीवाल, खेल मैदान एवं अनाज भंडार गोदाम का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समग्र विकास और जन कल्याण के लिए लगातार सरकार काम कर रही है। हर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे इस अनुरूप ही लगातार योजना क्रियान्वयन व विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जनता से वायदे के अनुसार विकास प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है तथा इसी श्रंखला में शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि रजपुरा गांव में अनेक योजनाओं में ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया है।

कार्यक्रम में नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, मंडल अध्यक्ष संजय जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, हरिकृष्ण गौर,‌रामकृपाल श्रीवास्तव, जनपद सदस्य दरयाव पटेल, नीतेश यादव,आशीष जैन, प्रबंध ठाकुर, मानसिंह कीर, सरपंच नीलेश राय, टिंकल कीर, महेंद्र गौर,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811