सुरेंद्र जैन धरसीवां
बंगोली के ग्रामीण बीते दो दिन से एक राइस मिल के खिलाफ धरना पर बैठे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि राइस मिल अवैध रूप से संचालित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बंगोली की जीडी राईस एग्रो इंडस्ट्रीज को सरपंच सचिव द्वारा ग्राम सभा के आपत्ति करने के बाद भी ग्राम सभा की अनदेखी करते हुए अवैध अनापत्ति प्रमाण-पत्र के आधार पर किए गए निर्माण व अवैध रूप से राईस मिल संचालित किए जाने के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा एवं महामंत्री घनश्याम वर्मा आज के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन दिये । धरना प्रदर्शन को सफल करने में ग्राम सभा अध्यक्ष कुबेर हनुमंता, नरोत्तम शर्मा, हनुमान नायक,डोमार धुरंधर , धर्मेन्द्र बैरागी,गजेन्द्र धुरंधर, मीना साहू, पूर्णिमा साहू, चंद्रप्रभा शर्मा, नकुल शर्मा, परमेश्वर निर्मलकर, आदित्य बैरागी, याद राम ,विनोद निर्मलकर,राजेन्द्र नायक, ललित वर्मा, देवीकांत वर्मा, रामावतार सेन, सुशीत निषाद, राकेश वर्मा,भगवानी खुंटे सहित सैकड़ों किसान मजदूरों और महिलाओं ने उपस्थित होकर प्रमुख भूमिका निभाई है।
दिनांक -09-01-2025 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए निम्न मांग रखते हैं :-
1- अवैध अनापत्ति प्रमाण-पत्र के आधार पर अवैध निर्माण को निस्तनाबुत किया जाय।
2- अवैध अनापत्ति प्रमाण-पत्र के आधार पर संचालित जी डी फुड इंडस्ट्रीज बंगोली को पूर्ण रूप से बंद किया जाय।
3- स्कूल ( शासकीय ) भूमि पर किये गये अवैध कब्जा को तत्काल हटाया जाए ।
4- किसानों की सिंचाई हेतु बने टार नाली को बंद किया गया है जिसे चालू किया जाए ताकि सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित हो ।