सुरेंद्र जैन रायपुर
पत्रकारिता में जो समस्या हम महसूस करें वो खबर होती है यदि कोई पत्रकार किसी रास्ते से गुजर रहा है और सड़क जर्जर गड्ढे युक्त है तो ये खबर होती है क्योंकि जो समस्या आपने महसूस की वो जन जन की समस्या होती है लेकिन कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी जो समस्या महसूस करे और उस पर त्वरित कार्यवाही करे तो समस्या हल होती है।
जी हां रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भी कुछ ऐसा ही किया है उन्होंने बुधवार को नगर निगम से निकलते समय जो समस्या को स्वयं महसूस किया उस पर त्वरित कार्यवाही कर उस समस्या को खत्म करने का प्रयास किया है
दरअसल इन दिनों कुछ बाइकर्स तेज आवाज में बाइक दौड़ाकर आम जनता को मुसीबत की जड़ बने हुए हैं बुधवार को नगर निगम से बाहर आते समय कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने देखा एक वाईकर्स तेज आवाज कानफोडू आवाज निकालती बाइक को दौड़ाते हुए जा रहा है कलेक्टर ने जनता की इस समस्या को खुद महसूस किया और तत्काल उस बाइकर्स को रोका ओर उस युवक पर 5 हजार का जुर्माना ठोंका
*आम जनमानस को होती है बहुत पीड़ा*
तेज आवाज कानफोडू आवाज में स्टाइल मारते हुए तेज रफ्तार में जब बाइकर्स बाइक लेकर गुजरते हैं तो गांव की गालियां हो या शहरों की सड़के आम लोगों को भारी परेशानी होती है ऐसे बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश दिए गए हैं
रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने तेज आवाज बाइक दौड़ा रहे युवक को रोका इस दौरान बाइकर्स पर 5 हजार रूपए का चालान किया गया कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह नगर निगम मुख्यालय पहुंचे हुए थे, वहां से अपनी शासकीय वाहन से निकलकर खो-खो पारा की तरफ जा रहे थे, तभी नगर निगम मुख्यालय के सामने से तेज आवाज में बाइक दौड़ा रहे गुढ़ियारी निवासी अमन यादव को रोका और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक अमन के खिलाफ 5 हजार रूपए का जुर्माना किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि शहर में दूसरों के जान को जोखिम डालकर वाहन चलाने वाले और तेज आवाज वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।