Let’s travel together.

शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन

0 169

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 26 जनवरी तक संचालित किया जायेगा। अभियान के तहत शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाए जाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। विभिन्न विभागों की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ भी दिलाया जा रहा है।

आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने व अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक भी किया जा रहा है। अभी तक दीवानगंज के आसपास की ग्राम पंचायत दीवानगंज, ग़ीदगढ़, सरार , निनोद, नरखेड़ा, खोआ, मैं शिविर लगाया जा चुका है। आज अंबाडी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है  मंगलवार को भी किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर हितलाभ का वितरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जिले में 26 जनवरी 2025 तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख विभागों की 63 योजनाएं और 45 सेवाएं अलग-अलग हितग्राही मूलक योजनाएं और अलग-अलग महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रहीं है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं के आवेदन करने से छूटे हितग्राही या जो लोग अभी तक इन सेवाओं से या इन योजनाओं के लाभ मिलने से वंचित रह गए हैं, उन सबकी पहचान कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811