Let’s travel together.

साहस बढ़ाना और उन्नति पाना हो तो रविवार को करे सूर्य उपासना

0 143

रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। सूर्यदेव ऐसा देवता हैं जिनकी पूजा साक्षात रूप में की जाती है। उनकी उपासना से दीर्घ आयु, रूप, आरोग्य और ऐश्वर्य का आशीष प्राप्त होता है। सूर्यदेव के लिए व्रत रखने से निरोगी काया प्राप्त होती है, साथ ही अशुभ फल भी शुभ फल में बदल जाते हैं। रविवार के दिन सूर्यदेव की विधि विधान से पूजा करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुख-समृद्धि, साहस की प्राप्ति होती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

सूर्यदेव की आराधना प्रात: काल में की जाती है। सूर्योपासना के लिए सूर्योदय से पहले उठें। स्नान किए बिना सूर्यदेव को जल अर्पित ना करें। तांबे के लोटे में चावल, लाल रंग के फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करने में ध्यान रखें कि तांबे के कलश के अलावा अन्य किसी भी धातु का कलश या बर्तन प्रयोग न करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। इस दिन तांबे के बर्तन, लाल कपड़े, गेहूं, गुड़ और लाल चंदन का दान करना शुभ माना जाता है। रविवार को सुबह घर से निकलने से पहले घर के सभी सदस्य अपने माथे पर चंदन तिलक लगाएं। रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं। सुबह गाय को रोटी दें। रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ अवश्य करें। कहा जाता है कि रविवार के दिन किसी जरूरतमंद को दान करने से रुके हुए कार्य गति पकड़ लेते हैं। अगर धन से जुड़ी समस्या है तो रविवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं। रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के सामने गाय के शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं। रविवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि रविवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना देने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होने लगती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811