नईदिल्ली। दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूटान के राजा समेत कई बड़े नेता और हस्तियां पहुंची। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मनमोहन सिंह को आखिरी बार नमन किया। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता भी निगम घाट पर पहुंचे।

मनमोहन सिंह का पार्थिव निगमबोध घाट पर मुखाग्नि दे दी गई. मनमोहन सिंह अनंत यात्रा पर निकल चुके हैं. घाट पर पीएम मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति मूर्मु ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की. उनके बाद उपराष्ट्रपति धनकड़ ने भी श्रद्धासुमन आर्पित किया. कुछ ही देर मनमोहन सिंह को 21 तोपों की सलामी के अंतिम विदाई दी गई.