भोपाल विदिशा हाईवे से सेमरा बनखेड़ी तक बन रहे रोड पर स्कूली बच्चों से भरा स्कूल वाहन फंसा काफी मस्कत के बाद बाहर निकाला
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे से सेमरा बनखेड़ी तक बन रहे 4.5 किलोमीटर रोड पर शनिवार को बच्चों से भरा स्कूल वाहन फंस गया। पहले तो ड्राइवर ने ही स्कूल वाहन को निकालने की काफी कोशिश की मगर जब कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद बेन चालक ने बेन में बैठे सभी छोटे- बड़े बच्चों को बेन से नीचे उतरकर फिर वाहन को निकालने की कोशिश की मगर वाहन फिर भी नहीं निकल पाया। इसके बाद आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने स्कूल वाहन को निकालने कि कोशिश की बड़ी मस्कत के बाद स्कूल वाहन को निकाल पाए।

बता दे ग्राम सेमरा गांव में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने 2023 के फरवरी के महीने में भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग का 475.86 लाख रुपए से इस सड़क का निर्माण करने का उद्घाटन किया था। जिसका कार्य कई महीनो से चल रहा है। बीच में ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था।
भोपाल विदिशा हाईवे से लेकर सेमरा बनखेड़ी तक बन रहे रोड पर काम चल रहा है ठेकेदार द्वारा रोड पर पत्थर की गिट्टी 15 दिन से बिछाई जा रही है। मगर अभी तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग पर 15 दिन में गिट्टी नहीं बिछाई गई जा सकी है। महेश लोधी, हेमंत लोधी, सुनील सेन, ने बताया कि ठेकेदार द्वारा बहुत धीमी गति से रोड पर काम किया जा रहा है। रोड पर काम होते हुए 2 साल होने को आए मगर अभी तक रोड नहीं डाल पाया है। 15 ग्रामीण इन गिट्टियों के ऊपर से होकर भोपाल, विदिशा, रायसेन, सांची जा रहे हैं। गाड़ी चालक को हमेशा इन गिट्टियों पर जाते हुए डर लगता है। कही मोटरसाइकिल स्लिप ना हो जाए।
ग्रामीणों की मांग है कि रोड शीघ्र से शीघ्र बने। ताकि ग्रामीण को रोड की सुविधा मिल सके। इस रोड से 10 से 15 गांव के ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है।