Let’s travel together.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी पर केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस मनाया गया

0 87

– नन्हे मुन्ने बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी पर केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के डीआईजी और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश कलावत मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय में भरत बालकृष्ण बेरुलकर, द्वितीय कमान प्रभारी आईटीबीपी शिवपुरी एवं संजय शर्मा विद्यालय के पूर्व छात्र एवं प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं विद्यालय की पूर्व शिक्षिका श्रीमती मधुबाला चौहान भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति द्वारा हरित स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य पुनीता ज्योति ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन का देश की शिक्षा में अहम योगदान पर संबोधन दिया। प्राचार्य के संबोधन के उपरांत नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने एवं किताबों के अध्ययन पर बल दिया। आईटीबीपी के डीआईजी महेश कलावत ने अपने संबोधन में केंद्रीय विद्यालय संगठन के देश के विकास एवं बेहतर शिक्षा प्रदान करने में योगदान पर संबोधित किया। विद्यालय के पूर्व छात्र एवं शिक्षिका द्वारा अपने अनुभव साझा कर छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक जगदीश मीणा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811