Let’s travel together.

समय की मांग है नैतिक मूल्यों से नाता जोड़ना – बीके डॉ. शांतनु भाई

0 23

-ब्रह्माकुमारीज शिवदर्शन भवन सेवाकेंद्र में मीडिया सेमिनार संपन्न

विदिशा  ब्रह्माकुमारीज़ शिवदर्शन भवन सेवाकेंद्र के शांतिमय सभागार में स्वस्थ एवं सुखी समाज के लिये आध्यात्मिक सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका विषय पर मीडिया सेमिनार सम्पन्न हुआ। लायंस क्लब अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि ब्रह्मा कुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे बीके डॉ. शान्तनु भाई जी राष्ट्रीय संयोजक मीडिया विंग राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउन्डेशन ने  अपने संबोधन में कहा किमीडिया का यह फर्ज बनता है कि आपके हाथ में जो कलम की ताकत है। ये वह कलम है जो अखंड भारत को विश्व गुरू स्वर्णिम संसार, बनाने में बड़ा कमाल कर सकती है। भाई जी ने आगे कहा कि समय की मांग है नैतिक मूल्यों से नाता जोड़ना होगा। और इस संसार को , संपूर्ण विश्व को स्वर्णिम संसार बनाने, सभी मनुष्यों में नैतिक मूल्यों की धारणा हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व स्तर पर निरंतर लगभग 9 दशकों से लगातार कार्य कर रहा है।

मध्य प्रदेश की राजधानी झीलों की नगरी भोपाल से पधारी बीके डॉ. रीना दीदी जोनल को-ऑर्डिनेटर मीडिया सेवा प्रभाग भोपाल ने कहा कि बुरा ना टाइप करो, बुरा ना लाइक करो, बुरा ना शेयर करो। दीदी ने कहा कि मीडिया को समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। यही समय की मांग है। देश की समस्याओं के ऊपर सवाल खड़े करना पत्रकारों का धर्म, कर्म और दायित्व है, लेकिन उन मुद्दों का हल बताना भी मीडिया प्रोफेशनल्स की जिम्मेदारी है।
आज समाज में नैतिक मूल्यों की गिरावट हुई है। इसकी रोकथाम के लिए पारिवारिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता है। दीदी ने कहा की मीडिया का काम सिर्फ सूचना देना या मनोरंजन करना नहीं है, बल्कि लोगों को सही मूल्यों की शिक्षा देना भी उसकी जिम्मेदारी है। आज लोगों को मानसिक खुराक मीडिया से ही मिलती है। अगर मीडिया सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ होगा, तो उसकी खबरें देश, समाज और मानवता को सुख, शांति और समृद्धि की ओर ले जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों को उन्होंने सहज राजयोग ध्यान का सामूहिक अभ्यास भी करवाया।

डॉ. बी.के. जीवन लाल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का एवं अतिथियों का स्वागत किया अपने वक्तव्य रखे।
विदिशा सेवा केंद्र प्रभारी बीके कौशल्या दीदी ने आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि  बीके डॉ. शान्तनु भाई राष्ट्रीय संयोजक मीडिया विंग राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउन्डेशन माउन्ट आबू , बी.के. डॉ. रीना दीदी क्षेत्रीय संयोजिका
मीडिया विंग, ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल जोन विशेष अतिथि  सचिन तिवारी अध्यक्ष प्रेस क्लब रायसेन,अरुण कुमार सोनी अध्यक्ष, लायंस क्लब विदिशा एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा) श्रीमति ज्योति शाह  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,बी.के. कौशल्या दीदी संचालिका शिवदर्शन भवन, ब्रह्माकुमारीज़ विदिशा, बीके मंजू दीदी, बीके शैल, बीके सतीश भाई एवं विदिशा के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

मीडिया सम्मेलन में पधारे सभी  मीडिया कर्मियों का ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से बहुत ही सुंदर अंगवस्त्र एवं तिलक के द्वारा सम्मान, स्वागत किया गया एवं सभी को ईश्वरीय सौगात, प्रभु प्रसाद दिया गया।मंच संचालन बीके राहुल भाई ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लायंस क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया क्लब सचिव का जन्म दिवस     |     आईएफएमआईएस में कर्मचारियों का प्रोफाइल समग्र आईडी से सत्यापित एवं आधार से होगा लिंक : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा     |     उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पद्मश्री से सम्मानित बैगा चित्रकार जोधइया बाई के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया     |     रामलीला मेले के दूसरे दिवस शहर में धूमधाम के साथ निकली शिव बारात     |     प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पद्मश्री पुरस्कृत जोधइया बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक     |     दो करोड़ 14 लाख से अधिक मूल्य की अवैध शराब आबकारी विभाग ने बुल्डोज़र चलाकर की नष्ट     |     कूटरचित दस्तावेजों से ट्रक विक्रय करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश     |     सांची विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल पुण्यतिथि पर विशेष व्याख्यान     |     दुर्घटना रोकने एवं सुरक्षा की दृष्टि से लगी रैलिंग हुई तहसनहस      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811