-थाना ख़मतराई व चेकिंग पॉइंटो का किया गया औचक निरीक्षण
सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
एसएसपी संतोष सिंह रात में निकल औचक थाना ख़मतराई पहुंचे और थाना का निरीक्षण किया l उन्होंने नाइट पैट्रोलिंग को चेक करने के साथ ही थाने के दस्तावेजो का अवलोकन किया और थाने के अधि./कर्म. को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l
इसके साथ ही मरीन ड्राइव, जय स्तम्भ चौक, एन आई टी के सामने और अन्य चेक पॉइंट का जायजा लिया।इस दौरान सी एस पी आज़ाद चौक/ उरला अमन कुमार झा व सी एस पी सिविल लाईन अजय कुमार उपस्थित रहे l