Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओलावृष्टि क्षेत्रों का जायजा लिया,पीड़ित कृषकों से संवाद कर ढांढस बंधाया

0 460

शीघ्र राहत राशि मुहैया कराने के निर्देश

विदिशा से तोरणसिंह शिल्पकार की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 50 फीसदी से अधिक के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 30 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति के साथ ही फसल बीमा कम्पनी से प्रारंभिक रूप से 25 प्रतिशत और शेष 75 प्रतिशत राशि क्लेम फाइनल होने पर दी जाएगी। उन्होंने प्रभावित किसानों के कर्ज को अल्पकालीन से मध्यमकालीन में परिवर्तित करने और एक वर्ष के ब्याज की राशि राज्यशासन द्वारा भरे जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम उनारसीकला एवं छोटी राघौगढ में ओलावृष्टि से धनिया, सरसो, चना, गेंहू फसलों को हुई क्षति का जायजा लेने के बाद किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम उनारसीकलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धनिया, गेहूं, चना और सरसों के खेत मे जाकर ओला से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को ढांढस बंधाया है। उन्होंने कहा कि किसान चिंता न करे साल हारा है जिंदगी नही हारने देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाए और सर्वे सूची ग्राम में चस्पा करें और जिन किसानों को आपत्ति हो उनका पुनः सर्वे किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में जहाँ भी क्षति हुई है वहाँ इसी पैमाने से सहायता राशि दी जाएगी । उन्होंने ईंट भट्ठा, घरों और मवेशी आदि की क्षति के लिए भी सहायता राशि नियमानुसार दिए जाने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे घबराएं नहीं, सरकार पूरी तरह संवेदनशील है किसानो की मेहनत पर पानी नहीं फिरने देंगे। उन्हें आरबीसी के प्रावधानो के अलावा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छोटी राघौगढ़ में बुर्जुग किसान श्रीमती फूलबाई के खेत भी पहुंचकर ओलावृष्टि से क्षति हुई चने की फसल का नुकसान देखा और उन्होंने लगभग 80 वर्षीय श्रीमती फूलबाई को गले से लगाकर उनके आंसू पोछे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि श्रीमती फूलबाई को आज ही 50 हजार रुपये की सहायता दी जाए।
उल्लेखनीय है कि उनारसी कलां और छोटी राघौगढ समेत लटेरी तहसील में लगभग 18 गांव में 1720 किसानों की करीब 2020 हेक्टेयर से अधिक चना, धनिया, सरसो और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। राजस्व अमले ने सर्वे कार्य कर लटेरी तहसील के प्रभावित ग्रामो हेतु पांच करोड़ 50 लाख की सहायता राशि पारित की है।
ग्राम उनारसीकलां के एकीकृत शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम को सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। इससे पहले कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने जिले की लटेरी एवं सिरोंज तहसील के ग्रामो में हुए ओलावृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी दी है। इस अवसर पर बासौदा विधायक श्रीमती लीना जैन, जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्य डॉ राकेश जादौन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कृषकगण तथा ग्रामीणजन मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811