Let’s travel together.

दो दिन से रेस्क्यू कर रही थी, एसडीआरएफ की टीम, रात के समय डेम में डूबे हुए युवक का शव तैरता हुआ मिला

0 679

शुक्रवार की सुबह होगा पोस्टमार्टम डेम में नहाने गया युवक डूब जाने से एसडीआरएफ की टीम और पुलिस कर रही थी तलाश

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
बुधवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे नगर से 2
किलोमीटर दूर लालघाटी के पास रमपुरा डेम में नहाने के लिए कूदा युवक डूबने सनसनी फैल गई थी, जिसकी रेस्क्यू टीम द्वारा दो दिन से तलाश कर रही थी, गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे डेम किनारे शव मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। रायसेन एसडीआरएफ की पहुंची टीम ने बुधवार को फिर गुरुवार को दिन भर तलाश में जुटी रही परंतु सफलता हाथ नहीं लगी थी, और अंधेरा होने से अभियान रोक दिया गया था, वही भोपाल से गोताखोर की टीम आ गई थी,थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि लालघाटी के पास रमपुरा डेम में नहाने के युवक की डूबने की सूचना पर दो दिन से रायसेन से आई एसडीआरएफ की टीम भी तलाशी में लगी हुई है, डेम में पानी गहरा होने से भोपाल से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया था। गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे उसका शव डेम किनारे मिल गया है जिसे शव वाहन से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया हैं, जिसका जो शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।


परिवार में जहां हंसी खुशी दीपावली की तैयारियों में के बीच अचानक घटना में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। गुरुवार को एसडीएम प्रकाश चंद शाक्य, तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, पटवारी और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान पर नजर बनाए हुए थे। बताया जाता हैं कि राहुल ठाकुर पिता हल्केवीर आदिवासी उम्र 18 साल निवासी रमपुरा लालघाटी टोला अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। वह तीन भाईयो में दूसरे नंबर का है और उसकी एक बहिन है। डेम से लगकर ही उसके परिवार की खेती है और उसी में मकान बनाकर परिवार रहता है। परिजनो का दीपावली पर इस घटना से रो रोकर बुरा हाल है, वही प्रशासन भी दो दिन से लगातार तलाशी के प्रयास में जुटा हुआ था, शव मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811