Let’s travel together.

गुपचुप तरीके से थी उधोग को एनओसी की तैयारी अचानक पहुंच गए ग्रामीण

0 127

सुरेंद्र जैन धरसीवां

तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत केेंवतरा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा गुपचुप तरीके से बैठक कर एक उद्योग को एनओसी देने की तैयारी थी तभी अचानक बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और खुलकर विरोध कर दिया।
पूरा मामला तिल्दा क्षेत्र की ग्राम पंचायत केवलारी का है ग्राम पंचायत को एक जमीन के मालिक ने अपनी जमीन पर उद्योग स्थापित करने निर्माण के लिए एनओसी का आवेदन दिया था जिस पर ग्राम पंचायत में कुछ पांच ओर सरपंच सहित गिने चुने लोगों की मौजूदगी में बैठक चल रही थी और एनओसी देने की तैयारी थी लेकिन ये खबर ग्रामीणों तक पहुंच गई और अचानक बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम पंचायत के बाहर पहुंचकर विरोध करने लगे
सूत्र बताते हैं कि गुपचुप तरीके से पंचायत में सभा का आयोजित किया गया था जिसकी आड़ में दो उद्योग जिसमें एक राइस मिल और एक स्पंज आयरन प्लांट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की तैयारी थी जबकि पहले से ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन जब बिना बुलाए ही ग्रामवासी अचानक पहुंचे तो पूरा खेल ही उल्टा हो गया ग्रामीणों ने स्पष्ट कह दिया कि पूरे गांव के लोगो की उपस्थिति में ग्राम सभा आयोजित कर NOC के लिए चर्चा हो ग्रामवासियों के भारी विरोध के चलते अंततः बिना एनओसी के ही बैठक खत्म हुई
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार से उद्योग नहीं खुलने दिए जाएंगे ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से लिखित में लिया कि उद्योग निर्माण के लिए NOC ग्राम सभा में अनुमोदन व जनसुनवाई करके ही सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा
ज्ञात रहे कि ग्राम केेंवतरा में पहले भी दो उद्योगों को ग्रामीणों की जानकारी के बिना ही noc दी जा चुकी है जिससे ग्रामीण प्रदूषण से परेशान हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811