अनुराग शर्मा सीहोर
जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी-कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने जहां पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने भी कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। राजनीति के जानकारों के अनुमान के हिसाब से बीजेपी-कांग्रेस की बुदनी उपचुनाव में राह आसान नजर नहीं आ रही है। दोनों ही दलों को ऐड़ी चोंटी का जोर लगाना होगा। बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव जहां सत्ताधारी दल से हैं तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल भी बुदनी विधानसभा क्षेत्र में अच्छा खासा जनाधार रखते हैं।