देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन
आर एस एस का पथ संचलन रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर समापन किया गया । इस अवसर पर नगर भर में पथ संचलन पर पुष्प वर्षा हुई । इस पथसंचलन में कई स्वयंसेवक शामिल हुए । इस अवसर पर देशहित के नारे गुंजायमान हो रहे थे ।पथ संचलन में काफी अनुशासन का नजारा दिखाई दे रहा था। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई नगर परिषद बसस्टेंड शिव मंदिर चौराहे मेन रोड गुलगांव चौराहे सहित अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा हुई ।