Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 16 अक्टूबर 2024

0 90

मेष राशि – खर्च  परेशान करेंगे।  कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। किसी से कोई वादा न करें, नहीं तो  पूरा करने में समस्या आएगी।   पार्टनरशिप में कोई काम करना बेहतर रहेगा।  किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो  कर सकते हैं।

वृषभ राशि – बिजनेस में किसी नए पार्टनर को बनाने से बचे।  परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण  समस्या आ सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।  ससुराल पक्ष  से मदद लेंगे, तो  आसानी से मिल जाएगी।  कार्य करने में भी खूब मन लगेगा।

मिथुन राशि- पारिवारिक जीवन में उलझनें बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।  आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे, ।  अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि-  मन में काम को लेकर उलझनें बनी रहेगी।  कार्यक्षेत्र में भी  कुछ कामों के पूरा होते-होते रुकने के कारण सिरदर्द बना रहेगा।  मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं,  परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।  किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।

सिंह राशि – कार्यक्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो  प्रमोशन मिलने की संभावना है।  खूब काम आएंगे,  इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।  धन उधार देने से बचें, क्योंकि  उस धन के वापस मिलने की संभावना कम है। वाहनों का प्रयोग  सावधान रहकर करना होगा।

कन्या  राशि – जोखिम उठाने से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी।  खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि  कुछ कर्ज ले रखा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा।  गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा।  सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी, जो  परेशानी देगी। कारोबार में  अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

तुला  राशि – कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।  धन कहीं फंसने की संभावना है।  भाई व बहनों में कुछ खटपट हो सकती है,इसलिए  किसी भी बात को बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी वह कोई सुझाव दें, नहीं तो उन्हें किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है।

वृश्चिक राशि- लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।  एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी।  चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा।  जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।  माता-पिता की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि – कमाई के स्रोत बढ़ेंगे।  इनकम पहले से बेहतर होगी।  किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।  लेनदेन  में सावधान रहना होगा।  विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  मेहनत जारी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से भी शाबाशी मिल सकती है।

मकर राशि – औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण स्वयं के काम लटक सकते हैं।  मन में उथल-पुथल रहेगी।  किसी की बातों पर भरोसा कर सकते हैं, जो बेवजह का लड़ाई झगड़ा करा सकती है।  कार्यक्षेत्र में किसी से कोई मन की बात न करे।  सहयोगी आपको कोई निवेश संबंधी प्लान बताता है, जिसमें  निवेश बहुत ही सोच समझकर करें।

कुंभ राशि – कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं,  लाभदायक रहेगी। कोई पुरानी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। किसी काम को लेकर  भागदौड़ अधिक रहेगी।   नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मीन राशि- पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह की भावना बनी रहेगी। किसी काम के लिए पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।   बॉस की बातों का पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।  जल्दबाजी की आदत के कारण  किसी से कोई वादा कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में  एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811