एस डी एम मुकेश सिंह और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा जिला प्रशासन की और से चादर पेश की
रायसेन ।जिला मुख्यालय पर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब की मजार पर तीन दिनी सालाना उर्स प्रारंभ हुआ।परम्परा के अनुसार जिला प्रशासन की और से चादर पेश की गई।

-रायसेन एस डी एम मुकेश सिंह और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा जिला प्रशासन की और से चादर लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे। और पूर्ण सम्मान के साथ चादर पेश की।बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब की दरगाह शरीफ पर इस वर्ष 803 वां उर्स मनाया जा रहा हे। जिसमें देश कई

विभिन्न अंचलो से श्रद्धालू आते हे और हाजरी देते हे।12 अक्टूबर से उर्स प्राम्भ होकर 15 अक्टूबर की सुबह दुआ के साथ उर्स का समापन होगा।