Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल रविवार 13 अक्टूबर 2024

0 111

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।

वृषभ राशि- क्रोध से बचें। नौकरी में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि-  रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।  कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थिति से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। । स्थान परिवर्तन की भी सम्भावना है।

कर्क राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें।  मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति रुचि रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें।

कन्या राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त होगा। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें।  कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।  सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।

वृश्चिक राशि- धैर्यशीलता में कमी रह सकती है। नौकरी में परिवर्तन योग हैं। आय में वृद्धि होगी।   पिता का सानिध्य मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

धनु राशि-  मित्र से वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेडिकल खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।  पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कारोबार में समस्‍याएं जारी रहेंगी। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा।

मकर राशि- क्रोध से बचें। । पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।  नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।

कुंभ राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कार  में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।  राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन राशि- आत्मविश्वास बना रहेगा। मन में नकारात्मकता से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है।   आत्मसंयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811