यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर भोपाल जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 45 स्थित विंध्याचल पर्वत के ऊपर विराजी मां विंध्यवासिनी के दरबार म नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही सही धार्मिक आयोजन संपन्नहो रहे हैं। जिसमें काशी बनारस से आए विद्वान पंडितों के द्वारा हवन , पूजन और सतचंडी यज्ञ संपन्न किया जा रहा है ।

मां विंध्यवासिनी के दरबार में महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजित होने वाली महा आरती अपने आप में एक अलग भव्यता प्रकट कर रही थी क्योंकि प्राय देखा जाता है कि क्षेत्र में जिस तरह की आरतीयां होती हैं , उससे कहीं हटकर विद्वान पंडितों के द्वारा बनारस में होने वाली आरतियों की तर्ज पर महा आरती करवाई गई।