Let’s travel together.

आर्यस ग्रुप सरस्वती नगर में माता रानी को छप्पन भोग लगाया और महाआरती की गई

0 62

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

आर्यस ग्रुप नवदुर्गा उत्सव समिति सरस्वती नगर द्वारा नवरात्रि के सतमी के पावन अवसर पर बुधवार की रात्रि में विशेष संगीतमय महाआरती एवं 56 भोग का आयोजन किया गया। महाआरती के पश्चात 56 भोग माँ अम्बे को लगाये गये। प्रारंभ में पं. शिवनारायण तिवारी ने वेद मंत्रों द्वारा में पूजन अर्चना की। तथा पूजन अर्चना बाद जोत प्रज्जवलित कर आर्यस ग्रुप द्वारा माँ अम्बे की संगीतमय महाआरती की गई। एवं 56 भोग माँ अम्बे को लगाये गये। और श्रद्धालुओ का 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

दुर्गा पूजा महोत्सव में माता रानी के दरबार में दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम आरती के समय माता के जयकारों से देवी पंडाल गूंज रहे हैं। गौरतलब है कि नगर में अधिकांश गलियों में माता रानी के छोटे-बड़े उत्सव पंडाल सजे हुए हैं। सुबह-शाम पंडालों में महिला और पुरुष दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं नगर में रोजाना शाम आरती के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मां के भक्तों के बीच उत्साह चरम पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     रामलीला गेट के टाइल्स गिरे,बड़ा हादसा टला,राहगीर बाल बाल बचे     |     सड़क के घटिया निर्माण पर नागरिकों ने जताई नाराजगी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने से आक्रोश     |     श्रम निष्ठा कल्याणी का भाव से अपने जीवन में परिवर्तन लाए- उत्तम सिंह कुशवाह     |     सर्व स्वर्णकार सोनी समाज रायसेन की 140 सदस्यो बाली कार्यकारिणी घोषित, परिवार परामर्श मंडल का भी गठन     |     मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने किया रायसेन एस पी का आभार व्यक्त     |     त्योहारों के मद्देनजर रायसेन आबकारी की अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही     |     बुदनी उपचुनाव में आज से शुरू होगा घमासान, भरे जाएंगे नामांकन     |     शरद पूर्णिमा पर मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगाकर बांटी गई खीर     |     दीवानगंज तालाब सहित आसपास के तालाबो में लगा गंदगी का अंबार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811