Let’s travel together.

बालमपुर खेड़ापति हनुमान मंदिर से सिद्ध बाबा गुफा मंदिर तक 451 मीटर की चुनरी यात्रा निकली

0 200

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

नवरात्रि के 9 दिन तक क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। जगह-जगह झांकी पंडाल में – महाआरती का आयोजन हो रहा है। चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से महाराज प्रताप शर्मा द्वारा पूजा आरती एवं मंत्रों का उच्चारण कर चुनरी यात्रा प्रारंभ की।

नरेश वंशकार ने बताया धानक समाज सेवा समिति के तत्वाधान में चुनरी यात्रा का यहां प्रथम वर्ष है।।उन्होंने कहा मां जगत जननी का गांव शहर एवं संपूर्ण भारत पर अपना आशीर्वाद एवं कृपया बनी रहे। उन्होंने बताया बालमपुर श्री खेड़ापति हनुमान से 451 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा बालमपुर गांव से मुख्य मागों से होते हुए डीजे ढोल पर नृत्य करते हुए माता रानी के जयकारों के साथ गीदगढ़ सिद्ध बाबा गुफा मंदिर पर पहुंची।

चुनरी यात्रा में बालमपुर गांव सहित आसपास गांव के लगभग हजारों की संख्या में मां जगत जननी माता रानी के भक्तगण छोटी-छोटी कन्याएं, सिर पर कलश लिए एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुए सभी भक्तगण तीन किलोमीटर की चुनरी यात्रा में मां जगत जननी जगदंम्बे के जयकारे लगाते हुए तपती धूप में नंगे पैर गीदगढ़ सिद्ध बाबा गुफा मंदिर पहुंचे। वहां पूजा अर्चना कर मां काली को चुनरी अर्पित की एवं प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर थाना सूखी सेवनिया एवं दीवानगंज चौकी की पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही। धानक समाज सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने पुलिस एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद किया।
दीवानगंज के ग्वाल चमेली पर दुर्गा जी की महा आरती और गांधी मोहल्ला में शिव पार्वती जी की महा आरती का आयोजन रखा गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |     6 छात्रों का चयन इंडिया खेलो फुटबॉल नार्थ जोन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हेतु     |     आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811