Let’s travel together.

बरजोरपुर के खेड़ापति माता हनुमान मंदिर से 221 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई, गुफा मंदिर पर हुई समाप्त

0 67

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

नवरात्रि के 9 दिन तक क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है जगह-जगह झांकी पंडाल में महा आरती का आयोजन हो रहा है तो कई जगह चुनरी यात्रा निकाली जा रही है।
सोमवार को बरजोरपुर के खेड़ापति माता हनुमान मंदिर से 221 मीटर की चुनरी यात्रा निकल गई। चुनरी यात्रा का या तीसरा वर्ष है। चुनरी यात्रा बरजोरपुर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए कारज देव मंदिर से होते हुए ,भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर फैक्ट्री चौराहा से दीवानगंज होते हुए दीवानगंज तलाव और गुफा मंदिर दीवानगंज पर पहुंची। चुनरी यात्रा में बरजोरपुर गांव सहित आसपास गांव के ग्रामीण सहित छोटी-छोटी कन्याएं, महिलाएं और कई भक्तगण मौजूद थे। सभी भक्तगण 5 किलोमीटर की चुनरी यात्रा में मां जगदंबे के जयकारे लगाते हुए तपती धूप में नंगे पैर चल रहे थे। छोटी-छोटी कन्याएं अपने सर पर कलश लिए हुए मां दुर्गा जी के जय अम्बे, जय दुर्गे, प्रेम से बोला जय माता दी का जयघोष करते हुए चल रही थी
चुनरी यात्रा सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई जो दोपहर बाद गुफा मंदिर दीवानगंज पर समाप्त हुई। चुनरी यात्रा के समापन पर गुफा मंदिर पर आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811