भोपाल।नृत्यकला डांस स्टूडियो द्वारा दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन उत्सव मैरिज गार्डन होशंगाबाद रोड में किया, गया नृत्यकला डांस स्टुडियो की संचालिका श्रुति त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही नृत्यांगनाओं के साथ उनके परिवार सदस्यों ने गरबा नृत्य की विभिन्न विधाओं में पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा में नृत्य किया ।श्रीमती रजनी चौरे, ने प्रतिभागियों से धुंची आरती और सालसा गरबा करवाया।

इस आयोजन में भोपाल के जाने-माने नेता और अभिनेता , रंगकर्मी अभिनेता बैंकर सुनील सोन्हिया प्रतिभा संस्कृतिक समिति की अध्यक्ष, विद्या सोन्हिया, फिल्म एवम टीवी अभिनेत्री आरती शर्मा, मधु चौधरी, रचित कैथिल, सुमित सिंह राठौड़ और प्रीति खरे शामिल हुए जानी मानी सेलिब्रेटी एंकर प्रतिभा सोन्हिया ने एंकरिंग से कार्यक्रम में चार चांद लगाए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,

निरवाना ज्योतिष और योग, मनीष इंटीरियर्स और प्लाईवुड्स, डॉक्टर कार, महालक्ष्मी एजेंसी, शिवम टेक्सटाइल, 12 फ्रेग्रेंस, परी कलेक्शन, गौरव क्रिएशन और द वॉर्डरोब द्वारा प्रायोजित किया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सुधा त्रिपाठी, एस.के. त्रिपाठी, और समर्थ त्रिपाठी का अतुलनीय योगदान रहा