Let’s travel together.

भारतीय सैनिकों का कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने बढ़ाया उत्साह, गूंजी देश भक्ति कविता

0 86

कलेक्टर के आग्रह पर किया कविता पाठ

 सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री श्री सुरेंद्र दुबे आज रायपुर पहुंचे भारतीय सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए हास्य कविता का पाठ किया। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी शामिल हुए और देशभक्ति रंग में रंगने के लिए आजादी को संभाल कर रखेगें, बापू की अमानत है, राखी का रक्षा सूत्र है बेटिंया, टाइगर अभी जिंदा है जैसे कई कविता से शुरूआत की। इसके अलावा उन्होंने कई देशभक्ति कविता सुनाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर श्री दुबे ने भारतीय सेना के जवानों के बारे में कहा कि सेना के जवान भारत के भगवान है। जैसे आदमी विपत्ति में लोग भगवान को याद करते है। वैसे ही सरहद पर किसी प्रकार की परेशानी आती है तो सेना के जवान ही निराकृत करते है। उन्होंने कहा कि भगवान को कोई अभी तक नहीं देखा है। हंसते है तो भगवान की पूजा करते है, और अगर किसी को हंसाते है तो भगवान आपकी पूजा करता है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सेना के जवानों की बलिदानी भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं और हमारे जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। इस दौरान पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सच्चिदानंद शुक्ला, नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर, सहित सैकडो की संख्या में सेना के जवान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811