गुना । आरोन में शिकारियों के द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के मामला सामने आने के बाद इस मामले में शाजापुर जिले के कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार पर कई आरोप लगाये है।
कुणाल चोधरी ने कहा कि सरकार चलाने वाले सर्कस चला रहे हैं ।उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि खरीदे हुए जनादेश की सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए मध्य प्रदेश में जंगलराज चल रहा है कानून का कहीं भी राज नहीं है आपको बता दें हाल ही में गुना जिले की आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस टीम में शामिल ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।