Let’s travel together.

हलाली डैम के तीन गेट शनिवार दोपहर 1 बजे खोले गए जो रविवार को दिनभर खुले रहे

0 95

आवक ज्यादा हुई तो हाइट बढ़ाई जा सकती है

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

सम्राट अशोक सागर हलाली बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो होने से डैम का लेवल 459.61/459.61 मीटर एवम जल भराव 100 % हो गया है। अतः जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए शनिवार दोपहर 1 बजे बांध के 3 गेट कुल 0.50 मीटर ऊंचाई में खोले गए। जिससे लगभग 131 क्यूमेक्स डिस्चार्ज पास हो रहा है। तीनों गेट रविवार को भी खुले रहे। क्योंकि पानी की आवक लगातार बनी हुई है। आवश्यकता पड़ने पर गेटों की हाईट ओर अधिक बड़ाई जा सकती है। सबसे पहले अशोक सम्राट हलाली डैम के पांच चैनल गेट खोलकर चेक किए गए थे इसके बाद 25 अगस्त,2 सितंबर, 4 सितंबर, और 10 सितंबर खोले गए थे। 2 दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण शनिवार को फिर से तीन चैनल गेट खोले गए हैं। भोपाल क्षेत्र में जमकर बारिश हुई जिससे हलाली डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण शनिवार को छठवीं बार चैनल गेट खोले गए हैं। चैनल गेट की खबर सुनते ही आसपास गांव के ग्रामीण ज्यादा संख्या हलाली डैम पर पहुंचने लगे है। जिससे शनिवार को हलाली डैम पर पर्यटकों की काफी भीड़ रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने और चैनल गेट बंद नहीं होने के कारण पर्यटकों की संख्या अधिक हो गई।


बता दें कि हलाली डेम पर बारिश के महीनो में पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ उमड़ती है। प्रतिदिन यहां पर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। हलाली पर रायसेन. भोपाल, विदिशा, रायसेन, बैरसिया सहित आसपास के क्षेत्र के लोग काफी संख्या में पिकनिक मनाने आते हैं। कई पर्यटक दुर्घटनाओं से सबक न लेकर सेल्फी लेते नजर आए। कई पर्यटक वापस जाते समय पानी की बोतल, बचा हुआ खाना, पॉलिथीन वगैरह यहीं पर फेंक देते हैं। स्वच्छता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता। जिससे हलाली डेम पर गंदगी फैल रही है। इसी कारण यहां जंगली जानवरों को प्लास्टिक खाने से बीमार होने का खतरा भी बना रहता है।

इनका कहना हे –

हलाली डैम का जलस्तर पढ़ने पर शनिवार दोपहर 1 बजे तीन चैनल गेट आधे मीटर तक खोले गए हैं जो रविवार को भी खुले रहे,आवश्यकता पड़ी तो रात में गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जा सकती हैं क्योंकि पानी की आवक ज्यादा हो रही है
रमेश चौहान कार्यपालन यंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811