Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल रविवार 29 सितम्बर 2024

0 46

मेष राशि -अनजान डर के चलते परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगी।  दोस्त के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले के कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृषभ राशि –रहन-सहन  कष्टमयी हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि – कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखना होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचना होगा। अचानक धन प्राप्ति होने की संभावना है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।  खानपान के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। खर्च की अधिकता भी रहेगी।

कर्क राशि – व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपका मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ  यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह राशि -कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या राशि – संयत रहने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करेंगे। भाइयों का साथ मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखें। किसी मित्र के सहयोग में कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशि – पिता से धन प्राप्त होगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आपको  आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं।

धनु राशि-नौकरी  वाले  को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बड़ सकती हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाइयों के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

मकर राशि-जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से कारोबार का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पश्रिम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। आज आपका मन अशान्त रहेगा। परिवार की कोई समस्या परेशान कर सकती है। शासन सत्ता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि- दोस्त के सहयोग से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार में अवरोध आ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि -धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मनमुटाव से बचें। धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |     गो हत्या के आरोप में महिला सहित एक व्यक्ति हिरासत में,दो आरोपित फरार     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024     |     एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811