Let’s travel together.

विधायक सुरेन्द्र पटवा ने लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता,केंद्र व प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

0 276

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर में भाजपा नगर मण्डल में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को मंगल बाजार में भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान ने लोगों से संपर्क करके जोड़ने के लिया प्रेरित किया। इस दौरान भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा कहा कि बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के संकल्प, विचारधारा, पंच निष्ठाओं और डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। जनहित के कार्यों की जानकारी जनता देते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाने के कार्य में सभी लोग जुट जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर सदस्यता का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकार्ड बनाने का आवाह्न किया। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत चार तरीकों से नए सदस्य बनाए जाएगे। मिस्ट काल कर लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे।

मण्डल महामंत्री अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें सदस्य बनने वालों के मोबाइल पर हाथों हाथ ही सदस्यता नंबर का कार्ड जारी हो रहा है। पार्टी ने ज्यादा सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। तय मोबाइल नंबर पर मिस्ड काल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके और नमो एप के माध्यम से लोग सदस्य बन रहे है।उन्होंने जनता से आह्वान किया हैं कि अधिक से अधिक संख्या में लोग सदस्य बने। सदस्य बनने वालों को हाथों-हाथ सदस्यता नंबर वाले कार्ड मोबाइल पर जारी हो रहे हैं। ये कार्ड पार्टी के दिल्ली कार्यालय के पते से जारी हो रहे हैं। जिनमें सदस्यता करने वाले का नाम-फोटो, राज्य और सदस्यता नंबर दर्ज है।इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, अरविन्द जैन, जीवन सिंह पाल, पवन श्रीवास्तव, प्रेमशंकर साहू, विनोद जैन, राजेश भवरे आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811