मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
श्वेतांबर समाज का 8 दिन तक पर्युषण पर्व खत्म हुआ तो दिगंबर जैन समाज की ओर से 10 दिन तक चलने वाले दस लक्षण पर्व का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान भवानी चौक पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर दिवान गंज में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पुजारी सुरेश जैन द्वारा बताया गया कि श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर दिवान गंज पंचायत कमेटी भोपाल के अंतर्गत आता है। जैन मंदिर दीवानगंज पर रविवार को पर्यूषण पर्व का प्रथम दिन बड़े ही धूमधाम से पूजा अर्चना के साथ मनाया गया।
तप और प्रार्थना करने की बात कही गई है। संतों के साथ ही गृहस्थों के लिए भी कर्तव्य हैं। गृहस्थों को इन 10 दिनों तक दस लक्षण का पालन करना चाहिए। जैन धर्मावलंबियों की ओर से दस दिनों तक चलने वाला दस लक्षण महापर्व रविवार से प्रारम्भ हुआ। 10 दिन इस पर्व को मनाया जाएगा। ये दस लक्षण हैं- क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, संयम, शौच, तप, त्याग, आकिंचन्य एवं ब्रह्मचर्य। दस लक्षण पर्व साल में तीन बार मनाया जाता है लेकिन मुख्य रूप से यह पर्व भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक मनाया जाता है। जैन धर्मानुसार दस लक्षणों का पालन करने से मनुष्य को इस संसार से मुक्ति मिल सकती है। इस मौके पर सुरेश जैन , संजय, महेश, राजकुमार, अजय, और विजय जैन सहित महिलाएं उपस्थित रही।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861