Let’s travel together.

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर

0 66

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

गणेश चतुर्थी के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ ।नगर का वातावरण आज से ही धर्ममय दिखाई देने लगा ।जगह जगह भगवान गणेश को विराजमान कराया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार आज गणेश चतुर्थी के साथ ही दस दिवसीय गणेश उत्सव का आगाज हो गया है ।बाजारों में गणेश प्रतिमाओं के बाजार सज गए है जहां से भगवान गणेश की प्रतिमा श्रद्धालु पसंद करते दिखाई दे रहे हैं इसके साथ ही अनेक श्रद्धालुओं ने बडी प्रतिमा बाहर से लाकर विराजमान की तैयारी शुरू कर दी है नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश विराजमान होगें।

विराजमान स्थानों की नगरपरिषद द्वारा साफसफाई व्यवस्था बनाई गई है साथ ही विभिन्न स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिडकाव भी जारी है इसके साथ ही आवारा पशुओं पर भी लगाम लगाने कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है आज से नगर पूरी तरह गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजने लगा है गणपति बप्पा को विराजमान कराने झांकी स्थलो पर पंडाल लगने लगे हैं गणेश उत्सव मनाने झांकी समितियों ने भी अपनी तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है भगवान गणेश को विराजमान कराने पूजा अर्चना का दौर शुरू हो चुका है श्रद्धालु अपने घरों में भी भगवान गणेश को विराजमान कराने छोटी सुंदर प्रतिमाओं को दुकानों से ले जाते दिखाई देने लगे हैं ।इस आयोजन के लिए नगर सहित क्षेत्र भर में झांकी स्थलो पर विद्धुत मंडल ने भी झांकी समितियों से झांकियां सजाने अस्थायी कनेक्शन लेने की अपील की है जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके ।भगवान गणेश के विराजमान होते ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है ।इसी प्रकार झांकी स्थलो पर सभी व्यवस्था शुरू हो चुकी हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811