मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
परिवार कल्याण कार्यक्रम में अस्थाई साधनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेडिकल ऑफिसर, सी.एच.ओ , बी.ई.ई एवं आशा को पुरस्कार व प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिसका आयोजन आई.पास डेवलमेंट फाउंडेशन विकल्प प्रोजेक्ट के तकनीकी सहयोग से जिलास्तर सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खत्री द्वारा परिवार नियोजन के महत्व को समझाया गया और अच्छे कार्य करने पर शुभकामनाएं ब पुरस्कार वितरित किए।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी – 02 परिवार नियोजन निशुल्क टोल फ्री नंबर विकल्प हेल्पलाइन 1800 202 5862 के बारे में बताया जो की पूर्णता निशुल्क गोपनीय है
विकल्प प्रोग्राम भोपाल से डॉक्टर पंकज मिश्रा द्वारा जीरो ब वन पेरिटी पर बात की गई।