Let’s travel together.

युवक ने लगाई फांसी, ससुराल से लौटते हुए हुई यह घटना,जांच के बाद पुलिस करेगी खुलासा

0 460

 

अभिषेक असाटी  बक्सवाहा

बक्सवाहा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बम्हौरी को सूचना मिली कि लुडिया नदी के पास स्थित आम के पेड़ पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही बम्हौरी चौकी प्रभारी और बक्सवाहा पुलिस दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने उसे अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

**घटना की विस्तृत जानकारी**

बक्सवाहा नगर निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को ने बताया कि पुलिस को शाम को सूचना मिली कि लुडिया नदी के पास आम के पेड़ से एक युवक पेड़ से फंदा लगाकर लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक पुष्पेंद्र लोधी (34) पिता पूरन लोधी, निवासी ग्राम सहरा थाना बटियागढ़ है।

मृतक पुष्पेंद्र अपनी पत्नी को ससुराल बूढ़ीश्यामर से लेने के लिए शनिवार को वहां आया था। मृतक के साले, राजेश लोधी के अनुसार, पुष्पेंद्र पेशे से मजदूर था और उसे शराब पीने की आदत थी। पुष्पेंद्र ने अपनी पत्नी को बूढ़ीश्यामर से लिवा कर शनिवार को सहरा बटियागढ़ जाने का निर्णय लिया। बम्हौरी पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी से कुछ पैसे मांगे और वापस लौट गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके बूढ़ीश्यामर लौटने का निर्णय लिया।वापसी के दौरान, पत्नी को सूचना मिली कि लुडिया नदी के पास आम के पेड़ पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पहचान के बाद पता चला कि वह युवक पुष्पेंद्र लोधी था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बक्सवाहा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811