Let’s travel together.

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में मंडल  ने कहा-हारे हुए बूथों पर विशेष ध्यान देकर कांग्रेस मुक्त बूथ बनाएं

0 136

देवेश पांडेय सिलवानी रायसेन

इंडोर खेल स्टेडियम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल प्रभारी गोपाल सिंह राजपूत विशेष मौजूदगी सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। भूपेन्द्र नागर ने कहा कि पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कारण समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है।

एक बार पुनः सदस्यता अभियान प्रारंभ होने वाली है। हर बूथ पर जाति, वर्ग, व्यवसायी नागरिकों को भाजपा का सदस्य बनाया जाना है। जिसके लिए हमें हर शक्ति केन्द्र व मतदान केन्द्रों में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाना है। पार्टी के मूल सिद्धांत, रीति-नीति से अवगत कराकर ही पार्टी से जोड़ना है। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री शुक्ल ने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाना है। मोदीजी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को बूथ तक लेकर जाना है और हारे हुए बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए वहां कड़ी मेहनत कर आगामी समय में उन बूथों को कांग्रेस मुक्त कर कमल खिलाना है। बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता रमाकांत शुक्ला, सुरेश यादव, ओमकार शर्मा,गिरजेस चौरसिया, सलीम काजी,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक,जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षित साहू, संदीप शर्मा, पुनीत समैया, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू भाई,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विक्रम सोनी, आनंद सहारिया, मदन राय सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811