Let’s travel together.

मड़ बाइक रैली में सुल्तानपुर ने बाजी मारी,25 बाइक राइडर्स ने लिया भाग

0 134

 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

आज मड़बाइक रैली को देखने के लिए सैकड़ों युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी । रैली में भाग लेने के लिए उत्साहित युवाओं की टोलियां दोपहर 12 बजे से समारोह स्थल पर पहुंचने लगी थी लेकिन रैली 2 बजे के बाद प्रारंभ हुई ।
नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी फैंस क्लब के द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर में मड़ बाइक रैली का आयोजन किया गया । जिसमें भोपाल , रायसेन , बेगमगंज ,सुल्तानपुर एवं देहगांव के 25 बाइक राइडर्स ने भाग लिया।
सागर रोड पर कीचड़ से सराबोर एक खेत में सभी राइडर्स द्वारा मोड़ीफाइट बाइक से अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया लेकिन सबसे कम समय में लक्ष्य को हासिल करने वाले सुल्तानपुर के बाइक राइडर्स अयान खान प्रथम एवं द्वितीय दानिश खान सुल्तानपुर रहे जबकि तीसरा स्थान अजहर खान रायसेन ने हासिल किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन भत्तु घोषी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय के द्वारा पुरुस्कार वितरण विशेष अतिथि सुरेश ताम्रकार , पार्षद गुलाब रजक , प्रवीण जैन ,राहुल यादव की मौजूदगी में किया गया ।
प्रथम विजेता अयान खान सुल्तानपुर को 15 हजार एवं एक शील्ड , द्वितीय दानिश खान सुल्तानपुर को 7500 एवं शील्ड एवं तृतीय अजहर खान रायसेन को 2500 एवं कप दिए किए गए । जिसमें शील्ड एवं कप माला फ्यूल की ओर से प्रदान किए गए हैं ।विजेताओं का अथितियों एवं अनेकों युवाओ द्वारा पुष्मालाओं से स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811